फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन का आधार है गीता

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन का आधार है गीता
विज्ञापन

मेरठ। गीता महोत्सव के अवसर पर बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को गीता महायज्ञ का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने कहा कि गीता जीवन का आधार और प्रेरणा है। गीता में विरक्त भाव नहीं है। गीता त्याग भाव से कर्म करने करने का आग्रह करता है। विनोद कौशिक, सुरेश चंद, राजीव अग्रवाल, राजीव खुराना, पुनीत, अनिल, सीताराम आदि मौजूद रहे। वहीं, विल्वेश्वर संस्कृत महाविद्यालय सदर में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता रामानुज दयाल ने की और संचालन प्राचार्य डॉ. चिंतामणी जोशी ने किया। भागवत गीता के ऊपर श्लोक प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसमें अरुण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में साहित्यलोक के अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग ने कहा कि विश्व के विकास के लिए ही मार्ग प्रेरक है। उन्होंने वर्तमान में गीता की प्रासंगिता पर बल दिया। मानव को शांति, संयम एवं करम करने के लिए प्रेरणा स्रोत ग्रंथ बताया। महेश सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया। डॉ. पंकज झा, संजीव उनियाल, डॉ. भारत भूषण आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें