झगड़े के आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार
बागपत। काठा गांव में प्लाट के विवाद में शनिवार को सुरेश और पुष्पेंद्र के बीच झगड़ा हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरेश और दूसरे पक्ष के पुष्पेंद्र समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। रविवार को तीनों आरोपियों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया।