वाहन ने चौराहे पर ग्रिल तोड़ी
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमा लगी है। इसके चारों तरफ स्टील की ग्रिल लगी है। शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने ग्रिल को तोड़ दिया है। रविवार सुबह पुलिस वालों को इसका पता चला।