मेरठ। वीसी एमडीए ने बताया कि 970 आवंटियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी ने अपनी किश्तें जमा नहीं की है। सभी को चेतावनी दी गई है कि या तो वे तीस नवंबर तक अपना बकाया भुगतान जमा करा दें अन्यथा उनका आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। काफी लोगों के आवंटन निरस्त किए जा रहे हैं।