फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस कम कराने को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फीस कम कराने को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। बीएससी कंप्यूटर साइंस की फीस एकमुश्त साढ़े बारह हजार रुपये बढ़ाए जाने के विरोध में शनिवार को छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपति से मुलाकात कर फीस कम करने की मांग की। कुलपति ने कमेटी के साथ सोमवार को बैठक कर राहत देने का आश्वासन दिया। गौरतलब है विवि ने हाल में बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी, बीएससी होम साइंस और बीएससी कंप्यूटर साइंस की फीस 37500 रुपये तय की है। बीएससी कंप्यूटर साइंस की फीस 25 हजार रुपये थी। साढ़े बाहर हजार की बढ़ोतरी से छात्रों में नाराजगी है। शनिवार को डीएन डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति से फीस कम करने की मांग की। छात्रों ने कहा पढ़ने वाले गरीब परिवारों से हैं। फीस वृद्धि से छात्रों की पढ़ाई छूट जाएगी।
विज्ञापन


ओजोन दिवस पर प्रतियोगिता की
मेरठ। ओजोन दिवस के मौके पर डीएन डिग्री कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता हुई। बीएससी और होम साइंस के छात्र-छात्राओं ने ओजोन सतह की क्षरण के कारण पड़ने वाले असर को पोस्टर के माध्यम से दर्शाया। डॉ. एवरेस्ट सिवाच ने ओजोन परत के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार काजल, दूसरा प्रिंटी चौधरी, तीसरा ऋतु शर्मा ने हासिल किया। विजेताओं को प्रिंसिपल डॉ. बीएस यादव ने पुरस्कार दिया। इस दौरान डॉ. सीमा, डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. शैफाली पूनिया, डॉ. अंशु ढाका, डॉ. नीरु त्यागी, शशिकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें