फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीएस में दीक्षांत समारोह - स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीटीएस में पास आउट हुई महिला प्रशिक्षु सिपाहियों ने आईपीएस बनने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे कठिन परिश्रम और शिक्षा को जारी रखेंगी।
विज्ञापन

पीटीएस ग्राउंड पर 383 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए हुए दीक्षांत समारोह में शामिली जिले की ललिता मलिक भी पास हुई। ललिता ने एमए फिजिकल एजूकेशन से किया। उसने बताया कि माता-पिता के सहयोग से उसे ये मुकाम मिला है। छह बहनों में वह तीसरे नंबर की है, जबकि एक छोटा भाई विश्वेंद्र है। पिता विनोद रेलवे में गार्ड हैं। माता- पिता को शायद लगता था कि उनका सपना बेटा पूरा करेगा, लेकिन उसने माता पिता की इस सोच को बदल दिया। ललिता ने कहा कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ खत्म नहीं हुई है। इसे खत्म करने के लिए वह हर वक्त अग्रसर रहेगी। वहीं ओरैया निवासी नेहा राठौर तीन बहनों में दूसरे नंबर की है। पिता रामकिशोर के मुताबिक वे आर्मी में सूबेदार पद से रिटायर हैं। तीन बेटियां होने के बाद भी उन्हें बेटे की कमी नहीं खलती। उनके सपनों को बेटियां हरसंभव पूरा करने की कोशिश करती हैं। बीकॉम की पढ़ाई करने वाली नेहा राठौर की बड़ी बहन रजनी शिक्षक है, जबकि छोटी बहन पिंकी भी अपने पिता से प्रेरणा लेकर पढ़ाई के साथ-साथ सेना में जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें