सपा के वरिष्ठ नेता और एमएलसी आनंद भदौरिया ने सोमवार को सीसीएसयू कैंपस में छात्र गोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं में जोश फूंका। वहीं, प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा सूबे में जेब पर महंगाई और जान पर कानून व्यवस्था भारी पड़ रही है। सरकार से न तो महंगाई रुक रही और न ही अपराधियों पर अंकुश लग रहा है। डायल 100 में भ्रष्टाचार सरकार स्वीकार कर रही है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इसे दूर करे। नौजवान बेरोजगार हैं। सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया है। वहीं, मुख्यमंत्री बचकाने बयान दे रहे हैं। गोष्ठी आयोजक समाजवादी छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजदीप विकल ने कहा सपा सरकार में छात्रों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू हुई थीं। प्रदेश सरकार ने उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया है। छात्र नेता आदेश प्रधान ने छात्र राजनीति के महत्व पर प्रकाश डाला। जागरूकता सप्ताह में छात्रों को जागरूक करने का आह्वान किया। यहां सपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह, अतुल प्रधान, आदिल चौधरी, अनुज जावला, विपिन भड़ाना, रिहान, सपा नेता परविंदर ईशू, सम्राट मलिक, जयराज चपराना, आकाश भड़ाना, डॉ. योगेश आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
सपा के वरिष्ठ नेता एमएलसी आनंद भदौरिया प्रदेश सरकार पर बरसे