ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, दोनों भाई बाल-बाल बचे
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा निवासी मोहित मित्तल ने बताया वह रविवार को दोपहर के समय अपने भाई अक्षय के साथ मीतली गांव से घर कार से लौट रहा था। रेलवे फाटक के पास ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, कार सवार बाल-बाल बच गए। आरोपी चालक ट्रक को लेकर भाग गया। उन्होंने घटना की पुलिस से शिकायत की।