कस्बे में 24 कुंडीय महायज्ञ होगा
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में रविवार को आयोजित गोष्ठी में डॉ. मनोज कुमार ने बताया शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 13 से 24 अक्तूबर तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और योग शिविर लगेगा। महायज्ञ को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में प्रचार-प्रसार करेंगे। कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी । इसमें तिलकराम सांकरौद को यज्ञशाला, प्रचार और प्रसार की जिम्मेदारी तिलकराम वशिष्ठ को सौंपी। इसमें श्योराम सिंह, मास्टर राकेश त्यागी, हरि प्रकाश, संतराम, अश्वनी त्यागी, अमन सिंह, बाबूराम, अजित सिंह, बिमला आदि रहे।