ग्रामीणों ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
मेरठ। गांव अतलपुर के ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। गांव के ब्रह्मपाल ने बताया कि ग्राम अतलपुर, ब्लॉक परीक्षितगढ़ में राशन डीलर ने तीन महीने का केरोसिन व अगस्त माह का राशन वितरण नहीं किया। इसकी शिकायत आपूर्ति विभाग में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी दिया गया। मौके पर रविंद्र सिंह, योगेंद्र, मो. अली, रामकुमार, रामवती, मनवीर सिंह, ललित कुमार, तिलकराम, राकेश, विनोद, श्याम सिंह, देवीसरन, ब्रजपाल, अर्जुन सिंह, राजपाल, सिराजुद्दीन आदि रहे।