फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का अमला लेकर सड़क पर उतरे एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ कार सीज, 73 चालान काटे
विज्ञापन

मेरठ। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार रात सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों को लेकर अलग अलग स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान कुछ वाहन चालकों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने आठ कारों को सीज कर दिया।
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार, टीएसआई दीनदयाल दीक्षित ट्रैफिक पुलिस के साथ जसवंत राय अस्पताल के पास पहुंचे। अस्पताल के बाहर अवैध तरीके से खड़ीं कारों को ट्रैफिक पुलिस ने हटाना शुरू कर दिया। अवैध पार्किंग बनाकर सड़क पर खड़ी कारों के चालान कर दिए। भूमिया पुल निवासी सपा नेता की ट्रैफिक पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में कार के कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने सीज कर दिया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि आठ कार सीज की गई हैं और 73 के चालान काटे हैं। वहीं कमिश्नरी के सामने चौधरी चरण सिंह पार्क के पास सड़क पर खड़ी कारों पर भी फोटो चालान चस्पा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल के बाहर भी कार्रवाई
आईजी आवास व कार्यालय रोड पर एक होटल के बाहर भी ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर खड़ी कारों के चालान कर दिए। एसपी ट्रैफिक ने होटल मैनेजर से पार्किंग के बारे में पूछा तो वह चुप्पी साध गया।
खास बात
ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें