फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जिला एवं महानगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, विधायकों, कार्यकर्ताओं की उन्नाव में हुई गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। सपाई जुलूस की शक्ल में कमिश्नरी चौराहे से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुए गए। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम को दिया।
विज्ञापन

राज्यपाल से मांग की है कि 22 अगस्त को होने वाले जिला पंचायत उपचुनाव में धन बल व सत्ता का दुरुपयोग रोका जाए। समाजवादी कार्यकर्ताओं पर संगीन धाराओं में झूठे मुकदमे पंजीकृत कराए जा रहे हैं, जिन्हें तुरंत बंद किया जाए। सपाइयों ने आरोप लगाया कि बुधवार को औरैया में समाजवादी पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर अत्याचार किया गया। प्रदेश में जंगलराज और भ्रष्टाचार चरम पर है। इससे आम जनता में असुरक्षा है, जिसे तुरंत रोका जाए। इस दौरान पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष अलीम अलवी, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शाहजेब रसूलपुर, विजयपाल कश्यप, परविंदर ईशु, नितिन कसाना, आदिल चौहान, निरंजन सिंह, मुनकाद प्रधान, बाबर कस्सार, राजन ठाकुर, जितेंद्र गुर्जर, मनीष शर्मा, साजिद लावड़, नौशाद कुरैशी, निरंजन सिंह, मनोज चपराना, रविंद्र प्रेमी, विजय सिंह राणा, एहतेशाम इलाही आदि रहे।
विज्ञापन

खास बात
कमिश्नरी चौराहे से लेकर कलक्ट्रेट तक निकाला जुलूस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें