फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद को व्यापारियों ने बतायी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने बताईं सांसद को समस्याएं
विज्ञापन

मेरठ। तेजगढ़ी चौराहा स्थित कृष्णा प्लाजा व्यापार संघ ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग की। संघ के अध्यक्ष अनूप राघव और सचिव अरुण गुप्ता ने कहा कि उनके प्लाजा में हो रहे अतिक्रमण को नगर निगम से हटवाया जाये। इसके अलावा बाहरी लोगों द्वारा प्लाजा के बाहर गंदगी डाली जाती है, जिसे हटवाते हुए रुकवाने की व्यवस्था कराई जाए। कृष्णा प्लाजा के चारो तरफ सड़कें हैं, लेकिन सभी जर्जर अवस्था में है। स्ट्रीट लाइटें भी काफी समय से खराब हैं, जिस कारण असामाजिक तत्व यहां रात में घूमते रहते हैं। प्लाजा परिसर में कोई शौचालय भी नहीं है जबकि कई दुकानें और कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं। इसलिए दो पुरुष और दो महिला शौचालयों का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन


सांसदों को सौंपा ज्ञापन
मेरठ। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगो को लेकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल को उनके आवास चाणक्यपुरी में ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र गौतम ने कहा कि मानसून सत्र में प्रोन्नतियों में आरक्षण बिल पास कराने, उच्च न्यायपालिकाओं व सेना में आरक्षण लागू कराने, समान शिक्षा लागू कराने आदि मांगों को लेकर यदि सांसद द्वारा सार्थक प्रयास नहीं किये गए तो 2019 के चुनाव में भाजपा को नुकसान होगा। जिलाध्यक्ष संगठन के लोगों के साथ बिजनौर के सांसद डॉ. यशवंत सिंह से भी मिले। समिति के जिला उपाध्यक्ष अमित सरधना, डॉ. एसएल कर्दम, डॉ. डाआर सिंह, श्याम सिंह, महेाद्र सिंह, सीडी राव, भरत सिंह, दीवान सिंह, ओमपाल सिंह, बाबू राम, इस्लामुद्दीन, नेत्रपाल, रजनीकांत, गंगासरण, मनोज पार्चा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें