फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य पद को लेकर बने दो गुट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य पद को लेकर बने दो गुट
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य पद को लेकर दो गुट बन गए हैं। एक गुट डॉ. कीर्ति दूबे को तो दूसरा गुट डॉ. एसकेगर्ग या किसी अन्य को प्राचार्य बनाए जाने के लिए जोर आजमाइश में लगा है। मंगलवार को लखनऊ में हुई मेडिकल कॉलेज की समीक्षा बैठक में भी इस बारे में चर्चा रही। अभी इस संबंध में कुछ फाइनल नहीं हुआ है। शासन को तय करना है कि कौन प्राचार्य रहेगा। पिछले दिनों डॉक्टर कीर्ति दूबे को मेडिकल कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया था। वे गायिनी की प्रोफेसर हैं। उनसे कई सीनियर हैं, जो प्राचार्य बनने के लिए कतार में हैं। हालांकि चर्चा है कि इनमें से कई ने पूर्व में प्राचार्य बनने से इनकार कर दिया था। बता दें कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य रहे डॉ. केके गुप्ता महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें