मेरठ। मदरसा शिक्षको की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ ऑफ इंडिया के बैनर तले मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष जर्रार हुसैन ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा संचालित योजना के तहत यूपी में करीब 30 हजार मदरसा शिक्षक आधुनिक शिक्षा गरीब बच्चों को प्रदान कर रहे हैं। लेकिन 18 महीने से उनका मानदेय सरकार द्वारा अभी तक जारी नहीं किया गया है। जबकि ये शिक्षक मानदेय पर ही निर्भर हैं। संगठन ने मानदेय दिलाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान सरफराज अहमद, जाहिद अली, सत्यप्रकाश शर्मा, बाबू राम, मौ. आमिर, शादाब, फुरकान अली आदि मौजूद रहे। ब्यूरो