- फोटो भी
गंगानगर। कारगिल विजय दिवस पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मेरठ महानगर के कार्यकर्ताओं ने गंगानगर के एक ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया। प्रांत संयोजक निमेश वशिष्ठ ने कहा कि हमारा एक छोटा सा प्रयास किसी के घर में खुशियां लौटा सकता है। महानगर सह मंत्री बंटी बजरंगी ने कहा सुबह 9 से शाम 6 बजे तक चले शिविर में 80 यूनिट रक्तदान किया गया। इस मौके पर संभाग सगंठन मंत्री अनूप, महानगर संगठन मंत्री विनय प्रकाश, विनीत बंसल, हरीश गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद