620 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग, कल सुबह 9ः00 बजे से शुरू होगी मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनावों में मंगलवार को 80.50 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 9ः30 बजे से शुरू होकर सांय 5ः30 तक बार के सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतगणना 27 फरवरी को सुबह 9ः00 बजे से शुरू होगी और परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे पुरानी बार जिला बार एसोसिएशन के 21 पदों पर 35 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। मंगलवार को कुल 770 मतदाताओं में से 620 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी दीपक राज प्रेमी, राजेन्द्र सिंह, रामकुमार त्यागी, मो. यासिर, विशाल राणा एवं पराग ऐरन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा गांधी पुस्तकालय में मतदान हुआ था। जिला बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, महामंत्री आनंद कश्यप मौजूद रहे। इसके अलावा पुलिस बल भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहा।
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव...
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उम्मीदवारों ने किया शक्ति प्रदर्शन
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी बार मेरठ बार एसोसिएशन के 27 मार्च को होने वाले मतदान के चलते मंगलवार को चुनावी उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन किया। रोहताश्व कुमार अग्रवाल व सुमित चौधरी पैनल तथा संजय शर्मा व राजेन्द्र सिंह राणा पैनल ने समर्थकों के साथ कचहरी में घूमकर शक्ति प्रदर्शन किया और मतदाताओं से मत मांगे। वहीं दो अन्य पैनल अजय शर्मा व रविन्द्र पंघाल तथा प्रदीप सरोहा व कुलदीप शर्मा पैनल ने शक्ति प्रदर्शन नहीं किया। उनका कहना था कि वरिष्ठ अधिवक्ता का स्वर्गवास होने के चलते शक्ति प्रदर्शन किया जाना उचित नहीं था।
मतदान स्थल पर मोबाइल मिला तो रद्द होगा मतपत्र
27 फरवरी को मेरठ बार एसोसिएशन के होने वाले मतदान को लेकर चुनावी मंडल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता की। इसमें बताया कि मतदान सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक होगा। मतदान के समय अधिवक्ता से संबंधित पहचान पत्र लाना व ड्रेस कोड में आना अनिवार्य होगा। मतदाता गैलरी पंकज भारद्वाज के चैंबर के सामने से मतदान स्थल तक होगी। जिसके दोनों तरफ पदाधिकारियों के चार-चार प्रतिनिधि व सदस्यों के दो-दो प्रतिनिधि खड़े होकर वोट मांग सकेंगे। इस दौरान होर्डिंग, बैनर व स्टीकर लगाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई भी अधिवक्ता मोबाइल के साथ मतदान स्थल पर पाया गया तो उसका मोबाइल जब्त कर दिया जाएगा। तथा मतपत्र भी रद्द किया जाएगा। चुनावी मंडल में आशुतोष गर्ग, अशोक पंडित, विशाल भारती शर्मा, सहदेव सिंह सोम मौजूद रहे।
-
मेरठ..कंवलजीत..कचहरी में मेरठ बार के चुनाव के लिए प्रचार करते रोहिताश्व अग्रवाल पैनल के लोग....
मेरठ..कंवलजीत..कचहरी में मेरठ बार के चुनाव के लिए प्रचार करते रोहिताश्व अग्रवाल पैनल के लोग....