फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

795 लेक्चरर बनने को तैयार, 43 को फेलोशिप

Thu, 28 Mar 2013 11:20 AM IST
मेरठ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सेंटरों से यूजीसी नेट की परीक्षा देने वाले 795 परीक्षार्थी लेक्चरर बनने को तैयार हो गए हैं। इन्होंने नेट पास करके यह योग्यता हासिल कर ली है।
विज्ञापन


43 विद्यार्थियों ने जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) क्वालीफाई की है। ये पांच साल तक रिसर्च के दौरान यूजीसी से फेलोशिप प्राप्त करेंगे। हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट में एजूकेशन विषय का बोलबाला रहा। एजूकेशन से 11 विद्यार्थियों ने जेआरएफ और 198 ने एलएस पास किया है।

30 दिसंबर 2012 को यूजीसी नेट का पेपर हुआ था। मेरठ में 26 केंद्रों पर 18633 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। यूजीसी नेट कोर्डिनेटर प्रोफेसर बी रमेश के मुताबिक सेंटर से परीक्षा देने वालों में 43 जेआरएफ और 752 का एलएस हुआ। पिछले साल की तुलना में रिजल्ट कम रहा।
विज्ञापन


जून 2012 के टेस्ट में 73 जेआरएफ और 862 ने एलएस पास किया था। यूजीसी के मुताबिक दिसंबर में हुए टेस्ट में देश में कुल छह लाख 15 हजार 136 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 39226 ने एलएस पास किया है। 3669 ने जेआरएफ पास किया है। टॉप 15 प्रतिशत परीक्षार्थियों को मेरिट के आधार पर एलएस और जेआरएफ दिया गया है।

एजूकेशन का बोलबाला
छह साल से एजूकेशन विषय में जेआरएफ और एलएस पास करने वाले छात्र रिकार्ड बना रहे हैं। इस बार एजूकेशन से 11 जेआरएफ और 198 एलएस हुए हैं। हिंदी से छह जेआरएफ, कामर्स पांच, मैनेजमेंट और हिंदी से तीन-तीन जेआरएफ क्लियर हुए हैं। डीन एजूकेशन डॉ. आर्येंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक टीचिंग की तरफ रुझान बढ़ा है। अच्छे छात्र इस विषय में आ रहे हैं।

कटऑफ जारी
यूजीसी ने अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ जेआरएफ और एलएस की मेरिट भी डाली है। विषय और कैटेगरी के मुताबिक कटऑफ जारी की गई है। जेआरएफ में ज्यादातर विषयों की कटऑफ 60 प्रतिशत से ऊपर रही है। 70 के पार भी गई है। एलएस में कुछ विषयों को छोड़कर कटऑफ 65 प्रतिशत से कम रही है।
विज्ञापन

 
सीसीएसयू सेंटर से सफलता
विषय                 जेआरएफ
एजूकेशन               11
हिंदी                  6
कामर्स                5
मैनेजमेंट              3
विजुअल आर्ट         3
इतिहास             3
संस्कृत             2
लॉ                 2
कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन            2
इलेक्ट्रानिक्स साइंस       2
राजनीतिशास्त्र          1
मनोविज्ञान             1
सोशल वर्क               1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें