फलावदा। गांव मंदवाड़ी में आई ड्रीम टू ट्रस्ट के 37वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 77 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
शिविर में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज, मेरठ की ब्लड बैंक टीम द्वारा रक्त संग्रहित किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक अतुल प्रधान ने किया। अतिथियों ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया। रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट के संस्थापक राजन चौधरी, कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, सचिव प्रशांत मोतला, गौरव सिंधु, सुमित प्रधान, लक्की, अर्चित शर्मा, कार्तिक शर्मा और ग्राम प्रधान फतेह शर्मा आदि का सहयोग रहा। गौरव शर्मा ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, ब्लड बैंक की टीम, ग्रामवासियों एवं सहयोगी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।