फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त दरोगा के खाते से 75 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। सेवानिवृत्त दरोगा के बैंक खाते से किसी ने करीब 75 हजार रुपये दो बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जागृति विहार निवासी बृजकिशोर त्यागी फरवरी 2025 में दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा में उनका खाता है। इसमें उनकी पेंशन आती है। आरोप है कि उनके खाते से चार अप्रैल को 19,499 रुपये मां गीता इंटरप्राइजेज के खाते में ट्रांसफर हुए। इसके बाद 27 जुलाई को 55 हजार रुपये जय सिंह नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुए। जबकि उन्हें इन दोनों ट्रांजेक्शन की कोई जानकारी नहीं है। धोखाधड़ी से यह रकम ट्रांसफर की गई है। उन्होंने पुलिस से रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें