मेरठ में एक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक संस्था ने 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर टीचरों को दो माह तक वेतन भी दिया। अब यह संस्था पैसा लेकर फरार हो गयी है। इस मामले की शिकायत को लेकर टीचर और बच्चों के परिजन एसएसपी से मिले। एसएसपी ने तुरन्त मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिये है।