बहसूमा (मेरठ)। क्षेत्र के गांव रामराज स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में सोमवार को कल्याण करोति एवं जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति की ओर से निशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया। इसमें 72 नेत्र रोगियों ने जांच कराई। शिविर में डॉ. रिजवान ने 16 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया।
बाद में ऑपरेशन के लिए कैंटोनमेंट जनरल अस्पताल मेरठ के लिए भेजा गया। बाकी मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। संजय कुमार ने 22 लोगों को चश्मे के नंबर बताए। इस मौके पर अनुराग दुबलीश, केपी धीमान, डॉक्टर श्रीपाल कोहली, सुरेंद्र धीमान, विजय कुमार, अजय अग्रवाल, नीता दुबलिश, डॉक्टर संदीप रस्तोगी आदि रहे। संवाद