फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला तिहाई निवासी छह वर्षीय मासूम बीती नौ मई की शाम घर के दरवाजे पर बैठी थी। उस पर किसी अज्ञात साइकिल सवार ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। जिससे मासूम का चेहरा झुलस गया। घायल को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, पीड़ित की मां ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई निवासी समरीन ने बताया कि उसकी पुत्री जैनम छह वर्षीय बीती 9 मई की शाम करीब 6 बजे अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान एक लड़का साइकिल से वहां आया तथा उसने जैनम से पूछा कि उसके पिता आ गए हैं। जैनम ने हां कहा तो आरोपी ने जैनम से आंखें बंद करने के लिए कहा। जैनम ने जैसे ही आंखें बंद की तो अज्ञात लड़के ने उसके चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। जिससे जैनम का चेहरा झुलस गया। वहीं, थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें