श्मशान में फैली गंदगी के खिलाफ हंगामा
खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव निवासी 52 वर्षीय अधेड़ बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी उपचार के दौरान देर रात्रि मौत हो गई। कस्बा निवासी लोग शुक्रवार को अंतिम संस्कार करने श्मशान पहुंचे। वहां गंदगी फैली मिली। जिसे देखकर लोगों ने रोष फैल गया। वे अंतिम संस्कार छोड़कर नगर पंचायत पहुंचे तथा जमकर हंगामा किया। आदर्श नगर पंचायत का दर्जा होने के बाद भी श्मशान के आसपास जलभराव एवं गंदगी का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने इस मामले में डीएम से शिकायत की। वहीं, नगर पंचायत चेयरमैन रमेश चंद ने कहा कि कस्बे के सभी श्मशान की सफाई एवं जीर्णोद्धार शीघ्र कराया जाएगा।