फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, किशोरी आरोपियों पर बलकटी लेकर दौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, किशोरी आरोपियों पर बलकटी लेकर दौड़ी
विज्ञापन

बागपत। शहर के एक मोहल्ले से खेत में परिवार के लिए खाना लेकर जा रही 14 वर्षीय किशोरी से छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी ने साहस दिखाते हुए बलकटी लेकर युवकों को दौड़ा लिया। बलकटी लगने से एक आरोपी घायल भी हो गया। किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। आरोपियों के घर शिकायत करने गए परिजनों पर पथराव में माता-पिता समेत तीन लोग घायल हो गए। किशोरी की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित परिवार एसपी दफ्तर पर पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
बागपत के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी खेत में परिजनों के लिए खाना लेकर जा रही थी। जब वह खेत के नजदीक पहुंची तो छह युवकों ने उसे रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद किशोरी को जबरन उठाकर खेत में ले गए और उससे सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर खेत से बाहर निकली और खाने के साथ घर से लाई बलकटी को उठा लिया। किशोरी ने साहस दिखाते हुए बलकटी लेकर आरोपियों के पीछे दौड़ लगा दी और एक युवक को बलकटी मारकर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण आ गए तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किशोरी ने खेत पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। शाम को किशोरी के परिजन आरोपी युवकों के घर शिकायत करने गए तो आरोपियों ने उन पर पथराव कर दिया। उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट भी की, जिसमें किशोरी की मां, पिता व भाई घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़ित परिवार एसपी दफ्तर पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें