पांच गरीब कन्याओं का विवाह कराएगी मलिक वेलफेयर सोसाइटी
- बैठक में लिया गया निर्णय
सरधना। लोकप्रिय रोड स्थित मोहल्ला महाराणा प्रताप नगर में शुक्रवार को शाहबुद्दीन मलिक के आवास पर मलिक वेलफेयर सोसायटी की एक मासिक सभा का आयोजन किया गया। बैठक में बिरादरी में फैली बुराइयों को खत्म करने का आह्वान किया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर चर्चा हुई। रिहान मलिक ने युवाओं और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील। साजिद मलिक ने कहा कि लोगों को सरकारी, गैर सरकारी योजनाओं के बारे में हजानकारी दी जाएगी। वहीं, ईद के बाद 5 गरीब कन्याओं का रीति रिवाज से सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष हाजी जमालुद्दीन, मौजूदा सदर शमशाद मलिक, महामंत्री शाहबुद्दीन मलिक, डॉ. हासिम, साजिद मलिक, इकराम, हनीफ मलिक, मुजफ्फर, मुस्ताक अंसारी, सलीम अल्वी, रिहान मलिक, रहीसुद्दीन, जमील, वाहिद, यासीन व यूनुस आदि मौजूद रहे ।