फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 को फिर बारिश आंधी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी और आंधी से गिरा दिन का तापमान
विज्ञापन


मोदीपुरम। सुबह के समय तेज आंधी और बूंदाबांदी के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दिया। सुबह को आसमान पर काले बादल छाए रहे और फिर तेज हवा चलने से मौसम बदल गया। कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई, लेकिन कुछ आंधी चलने के कारण मौसम फिर से साफ हो गया। नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते 16 अप्रैल से फिर बारिश और आंधी के आसार बन रहे है।
विज्ञापन

तेज आंधी और बूंदाबांदी के कारण दिन का तापमान भी गिर गया। सुबह से लेकर शाम तक मौसम में उतार चढ़ाव का दौर चलता रहा। दिन में हवा की गति भी तेज रही। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 61 व न्यूनतम 34 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञय डॉ यूपी शाही का कहना है कि 15 अप्रैल को फिर से नए पश्चिमी विक्षोभ एवं चक्रवाती हवा चलने से 16 अप्रैल को जम्मू, हिमाचल, उत्तरखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में ओलों के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। आगामी दो दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा, इसके बाद फिर से तापमान बढेगा और 38 से ऊपर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


सूर्योदय कल----5.56
सूर्यास्त आज----6.43
पूर्वानुमान
दिन में हवा तेज रहेगी और तापमान बढेगा
शहर मेें पॉल्यूशन का लेवल
शॉपरिक्स मॉल 139
ब्रहमपुरी चौराहा 125
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें