मवाना। नगर स्थित आकांक्षा कॉलोनी में बृहस्पतिवार को हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी के तत्वावधान में झलकारीबाई का बलिदान दिवस मनाया गया।
हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी की जिला प्रमुख रीना रानी टांक के आवास पर झलकारीबाई का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मंच के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री रजनीश विश्वकर्मा ने की। मुख्य वक्ता रजनीश विश्वकर्मा ने बताया कि चार अप्रैल का दिन झलकारीबाई के बलिदान का दिन है। झलकारीबाई ने देश प्रेम और स्वामी भक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण दिया। अपने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए अंग्रेजों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को झलकारी बाई के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में बबीता गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, हेमंत कश्यप, विष्णु दयाल, आनंद देव, सचिन उपाध्याय, बलराज, रजनीश रोहल, संजयपाल, पूजा रस्तोगी, मीनू, सरोज, राशि, रूपम, सविता आदि मौजूद रहे।