फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ में युवक को जिंदा जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ में युवक को जिंदा जलाया
विज्ञापन

- तार चोरी करने के दौरान करंट लगने से मौत का अंदेशा
- साथियों पर शक, शनाख्त नहीं, शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़/मेरठ। किठौर मार्ग के समीप एक किसान के खेत में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का जला हुआ शव मिला। शव की शनाख्त नहीं हो पाई। घटनास्थल पर एचटी लाइन का तार कटा मिला। अंदेशा है कि तार चोरी के दौरान युवक करंट लगने से झुलस गया होगा। पहचान छिपाने के लिए उसके साथियों ने शव को जला दिया होगा।
परीक्षितगढ़ निवासी इकबाल ने ब्रह्म सिंह त्यागी की जमीन ठेके पर ली है। बृहस्पतिवार सुबह इकबाल खेतों पर गन्ना छिलाई करने पहुंचा तो खेत में जला हुआ शव पड़ा था। जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को पास में ही एचटी लाइन के तार कटे मिले। मौके से तार काटने के औजार, माचिस बरामद की। शव काफी जला होने पर शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस एचटी लाइन के तार चोरी करने के मामले से इस घटना को जोड़कर चल रही है। एसओ परीक्षितगढ़ शिवदत्त का कहना है कि युवक ने खंभे पर चढ़कर एचटी लाईन का एक तार काट लिया होगा। दूसरा तार काटते समय करंट लगने से खंभे से गिरकर मौत हो गई होगी। साथियों ने ही पहचान छुपाने के इरादे से युवक का शव जलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कहीं हत्या कर शव तो नहीं चलाया
वहीं, आसपास के लोगों में यह भी चर्चा रही कि कहीं युवक की हत्या कर शव तो नहीं जलाया गया है। पुलिस को गुमराह करने के लिए तार काट दिया है, जिससे पुलिस करंट से मौत होना समझे। पूरे मामले में पुलिस चुप्पी साधे हुए है। पुलिस का मानना है कि मरणासन्न हालत में युवक को जलाया होगा। क्योंकि जले हुए शव को देखा तो एक हाथ उठा हुआ था। ऐसा ऐसी स्थिति में होता है जब सांस रहते किसी को जलाया गया। मौके पर खंभे से गिरने के निशान भी पुलिस को मिले।
विज्ञापन

सभी बिंदुओं पर जांच
युवक का जली अवस्था में शव बरामद हुआ है। मौके पर मिले साक्ष्यों से लग रहा है कि तार चोरी करते समय युवक की करंट से मौत हो गई और अन्य साथियों ने शव को जला दिया होगा। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। -अविनाश पांडेय, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें