1 से 10 अप्रैल के बीच होंगे वायवा, सीसीएसयू ने वेबसाइट पर डाली सूची
मेरठ। सीसीएसयू ने बृहस्पतिवार को बीकॉम रेग्युलर और प्राइवेट एवं एमकॉम प्राइवेट के वायवा की तिथि घोषित कर दी हैं। दोनों की परीक्षाओं के लिए 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीसीएसयू की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र और पूरा परीक्षा कार्यक्रम देखा जा सकता है। बीकॉम फाइनल रेग्युलर और प्राइवेट के वायवा को 40 केंद्र बनाए गए हैं। इनके वायवा केंद्रों पर 1 से 10 अप्रैल तक सुबह 10 बजे होंगे। छात्र-छात्राओं को अपना प्रवेश पत्र और द्वितीय वर्ष की मार्कशीट लेकर जाना होगा। वहीं, एमकॉम फाइनल प्राइवेट में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर इसकी परीक्षा 1 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच सुबह 10 बजे से होंगी। छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा केंद्र और दूसरी जानकारी सीसीएसयू की वेबसाइट से ले सकते हैं।
3788 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा
मेरठ। सीसीएसयू की रेग्युलर और प्राइवेट की मुख्य परीक्षा में बृहस्पतिवार को 51295 छात्र-छात्राओं की परीक्षा थी। इनमें से 3788 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा में किसी भी केंद्र पर नकलची पकड़े जाने की सूचना नहीं है।