मेरठ। लोकसभा चुनाव के लिए सरकारी विभागों की गाड़ियों का अधिग्रहण शुरू हो चुका है। तमाम विभाग जहां अपनी गाड़ी जिला निर्वाचन कार्यालय के सुपुर्द कर चुके हैं, तो वाणिज्य कर विभाग ने अभी तक गाड़ियां उपलब्ध नहीं कराई हैं। इस मामले में नोडल अधिकारी/एडीएम सिटी एमसी शर्मा ने बताया कि लगभग सभी विभागों की गाड़ियां उपलब्ध हो गई हैं। लेकिन अभी तक वाणिज्य कर विभाग ने एक भी गाड़ी नहीं भेजी है। ऐसे में उन्हें शुक्रवार सुबह 8 बजे तक का समय दिया गया है। यदि सुबह उनकी गाड़ियां कैलाश प्रकाश स्टेडियम में नहीं पहुंचती हैं, तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।