ऊर्जा भवन में ही छाया अंधेरा
मेरठ। प्रदेश के 14 जिलों को बिजली आपूर्ति करने वाले पीवीवीएनएल के ऊर्जा भवन में बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे घंटों तक अंधेरा छा गया। अधिकारियों ने इसका कारण खराब जनरेटर को ठीक करने के लिए बिजली लाइन बंद करवाना बताया। घंटों तक बिजली आपूर्ति दुरुस्त नहीं होेने पर कर्मचारी समय से पहले ही घर लौट गए। अधिकारियों ने बताया कि भवन में बिजली जाने पर जनरेटर का ही बैकअप है। यहां इंवर्टर आदि नहीं लगे हैं। जनरेटर का कांटेक्टर फुंकने के चलते इसे बदला जाना जरूरी था। कांटेक्टर तक मेन पावर लाइन आने के चलते ही लाइन को बंद किया गया था।