फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोड खुर्द में किसानो की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहसूमा। गांव मोड़ खुर्द में आयोजित किसानों की बैठक में बृहस्पतिवार शाम को टिकौला शुगर मिल द्वारा रामराज गन्ना समिति से जुडे़ किसानों को गन्ना एक्ट के समानुपातिक खरीद नहीं करने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। किसानों का तर्क है कि पांच दिन पूर्व टिकौला मिल में हुए किसानों के हंगामे में मिल प्रबंधन ने चार लाख कुंतल गन्ना से पिछड़ने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद मिल ने लिखित में हुए समझौते के मुताबिक दो दिन इंडेंट देने के बावजूद फिर से घटा दिया है। किसानों का शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम मवाना से मिलकर पूरे मसले से अवगत कराएंगे।
टिकौला शुगर मिल की रामराज गन्ना समिति से 83 गांवों के 17,277 गन्ना किसान जुडे़ हैं। किसानों का तर्क है कि टिकौला शुगर मिल गन्ना एक्ट के प्रावधानों की धज्जियां उड़ा रहा है। प्रावधान के मुताबिक मिल रामराज समिति को समानुपातिक इंडेंट नहीं दिया जा रहा है। जिससे समिति लगातार पिछड़ती जा रही है। समिति पांच लाख कुंतल गन्ना से आफर के मुताबिक पिछड़ चुकी है। गत शनिवार को मिल के अध्यासी अध्यक्ष एमसी शर्मा के कार्यालय में हंगामा किया था। जिसमेें तय हुआ था कि मिल रामराज समिति को प्रतिदिन 35 हजार कुंतल इंडेंट देगा। मिल ने दो दिन इंडेंट देने के बाद बुधवार को 27 हजार बृहस्पतिवार को 23 हजार कुंतल भेजा। किसानों का कहना है कि मिल से जुड़ी अन्य समितियों का नौवे कॉलम की पर्ची चल रही है। हालांकि रामराज समिति में अभी पांचवां कालम ही चल रहा है। लगातार इंडेंट घटाने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार शाम को मोड़ खुर्द शिव मंदिर परिसर में बैठक की। इसमें सर्व सम्मति से तय हुआ कि शुक्रवार को किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम मवाना से मिलेगा । किसानो ने चेतावनी दी कि यदि मिल ने इंडेट को सामानुपातिक खरीद नहीं की तो वे सोमवार को मेरठ पौडी राजमार्ग स्थित मोड खुर्द में मुख्य मार्ग पर धरना प्रर्दशन करेंगे। इसकी समस्त जिम्मेदारी मिल प्रशासन तथा तहसील प्रशासन की होगी। इस मौके पर राजेंद्र सिंह मोहम्मदपुर, प्रधान धर्मेंद्र फौजी, सुरेंद्र प्रधान, विजयपाल सिंह, फैयाज, दिलावर सिंह, ब्रह्मपाल, हरवीर सिंह, सतपाल, विक्रम सिंह, कैप्टन सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
अपेक्षित इंडेंट जारी नहीं करने पर टिकौला शुगर मिल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

महिला से अश्लीलता की
मवाना। नगर के एक मोहल्ले में पांच शराबियों ने महिला से अश्लील हरकत की। विरोध करने तथा शोर मचाने पर लोगों को एकत्र होता देख पथराव कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। गनीमत रही की पथराव में कोई घायल नहीं हुआ। महिला ने पांच को नामजद करते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी महिला घर के समीप गोबर से उपले बना रही थी। इसी समय वहां पांच युवक पहुंचे। वे शराब के नशे में थे। आरोप है कि पांचों युवकों ने महिला से अश्लील हरकत करने लगे। जिस पर महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट का प्रयास किया। उसी समय महिला का पुत्र वहां पहुंच गया तथा उसने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। भीड़ ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव कर दिया। जिससे वहां भगदड़ मच गई। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने थाने पहुंचकर पांच के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दबिश देकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें