गोशाला में चारा उपलब्ध कराने की मांग
हस्तिनापुर। राजकीय पशुधन कृषि फार्म के नजदीक अस्थायी गोशाला में बंधी गाय चारा समय से न मिलने के कारण भूखी प्यासी है शुक्रवार को विहिप व नगर के लोग ब्लाक पहुंचे और हंगामा करते हुए गोवंश के चारे की व्यवस्था करने की मांग की।
हस्तिनापुर में आवारा घूम रहे गोवंश को पकड़कर ब्लाक व नगर पंचायत के अधिकारियों ने अस्थायी गोशाला में छोड़ दिया था। परंतु इनके चारे की व्यवस्था नहीं की गई। पिछले कुछ दिन से गोवंश भूखा है। मामले की जानकारी मिलने पर विहिप कार्यकर्ता व नगर के लोग ब्लाक पहुंचे और उन्होंने जल्द चारे की व्यवस्था कराने की मांग उठाई। खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि गोवंश के चारे के लिए व्यवस्था की जा रही है। मौके पर चौकर, खल चारा उपलब्ध कराने के लिए सौ ड्रम लगाये गए हैं। पानी के लिए संबर्सिबल लगवाये गए है। जल्द ही कमेटी का गठन किया जायेगा। जो गोवंश की देखभाल के लिए कार्य करेंगे। गोवंश संरक्षण समिति 15 दिन में बैठक कर समस्याओं से अवगत करायेंगे। इस मौके पर हरविंद्र छाबड़ा ,मनीष गुर्जर, गोपाल शर्मा, अमित ढाका, राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।