फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस में गूंजे इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
- एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, आतंकी कैंपों पर हमले के बाद युवाओं में खासा उत्साह
विज्ञापन

मेरठ। वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों को ध्वस्त किए जाने पर मंगलवार को युवाओं ने जमकर जश्न मनाया। कैंपस और कॉलेजों में युवाओं ने जुलूस निकालकर भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन सीसीएसयू कैंपस में किया गया। भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारों के साथ युवाओं ने पूरे कैंपस के भीतर यात्रा निकालकर हर्ष प्रकट किया। युवाओं में अलग ही जोश का माहौल दिखा। युवाओं ने कहा कि आज का भारत उभरता हुआ भारत है, जो दुश्मन को घर में घुसकर मारने की ताकत रखता है। इसी का परिणाम है कि आज पाकिस्तान के अंदर हुई स्ट्राइक पूरी दुनिया को देखने को मिली है। युवाओं ने कहा कि आज भारत दुनिया के अंदर एक महाशक्तिशाली देश के रूप में उभर रहा है। तिरंगा यात्रा में उत्तम सैनी, अंबर अग्रवाल, हंस चौधरी, अंकित स्वामी, रोहित आनंद, प्रतीक कुमार, जतिन लिसाड़ी, रजत शर्मा, ध्रुव गोस्वामी, टीके त्रिपाठी, अक्षय खानपुर, राम नारायण, आशीष मिश्रा और आकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें