पाकिस्तान बनाने चले गए मुसलमानों से हमारा कोई लेना-देना नहीं: शहर काजी
मेरठ। उप्र उर्दू अकादमी के सदस्य कुंवर बासित अली के यहां सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार और शहर काजी प्रो. जैनुस साजिदीन शामिल हुए। भोजन के लिए दोनों एक ही टेबल पर बैठे। इस दौरान चर्चा का दौर चल निकला। इंद्रेश ने कहा कि वे मुसलमान गद्दार थे, जो बंटवारे के समय पाकिस्तान बनाने के लिए चले गए। इस पर शहर काजी ने कहा कि करोड़ों मुसलमान यहीं रह गए थे। हमें यह पता है कि हम भारतीय हैं। हमारा पाकिस्तान चले गए मुसलमानों से कोई लेना-देना नहीं है।