तिरंगा यात्रा निकाली, आतिशबाजी की
मेरठ। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के महानगर भाग 4 के कार्यकर्ताओं ने शॉप्रिक्स मॉल के चौराहे पर एकत्रित होकर तिरंगा यात्रा निकाली, आतिशबाजी की। विहिप के विभाग मंत्री गोपाल शर्मा ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री का निर्णय सराहना योग्य है। महानगर मंत्री निमेष वशिष्ठ, विभाग सह संयोजक गुलाब सिंह तंवर, महानगर प्रचार प्रमुख मधुबन पंवार, महानगर उपाध्यक्ष अवनीश गोयल, पवन शर्मा, हिमांशु शर्मा, अर्चित जैन, पवन कश्यप, प्रमोद, महेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे। वहीं विहिप और बजरंग दल ने हनुमान पुरी से रैली निकाली। अनंत पुंडीर, आयुष पंडित, ऋषभ लाला, सनी प्रजापति, निखिल कोहली, मानव शर्मा, रोहित ठाकुर, यश ठाकुर, पार्षद अंशुल गुप्ता मौजूद रहे।