- बेगमपुल पर टेंट लगाकर संयुक्त व्यापार संघ के बैनर तले रखा उपवास
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले से देश में गम और गुस्से की लहर है। संयुक्त व्यापार संघ मेरठ ने हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और बेगमपुल चौराहे पर उपवास रखा।
व्यापारियों ने कहा कि अब एक सिर के बदले 10 नहीं 100 सिर आतंकवादियों के लाने होंगे। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मेरठ मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल, हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के प्रधान नवीन अरोड़ा, पूर्व कोषाध्यक्ष सतीश चंद जैन, पूर्व महामंत्री संजय जैन, मंत्री अमन गुप्ता, संदीप रेवड़ी, तरुण गोयल, संगठन मंत्री आशु रस्तोगी, उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, सूरज कुंड व्यापार संघ अध्यक्ष अनुज सिंघल, महामंत्री रविंद्र सिंह, चंद्रशेखर मार्केट के महामंत्री विकास गिरधर, स्वराज पथ व्यापार संघ के अध्यक्ष राम प्रसाद गुप्ता, दाल मंडी सदर व्यापार संघ के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सुरेश सज्जनहार, पी एल शर्मा रोड व्यापार संघ अध्यक्ष संजय गोयल, बेगमपुल व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश सिंघल, नंद प्लाजा व्यापार संघ महामंत्री अनुराग बंसल, मुकुल सिंघल, अंकित सिंघल, उपेंद्र बंसल, रजनीश रज्जन, मंत्री गौरव शर्मा, वीपी त्यागी, सुनील वर्मा, परविंदर त्यागी, शैलेंद्र चौहान, बेगम ब्रिज रोड व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र गोयल, महामंत्री सुमित ग्रोवर, राजू रस्तोगी, लल्लू मक्कड़, सचिन खन्ना, संजय कुमार, उमेश शारदा, दलजीत सिंह, प्रदीप शर्मा, सुरेश ओबरॉय, संदीप अल्फा आदि मौजूद रहे।
उपवास के बीच से पहुंच गए खाना खाने
उपवास में संयुक्त व्यापार संघ के पूर्व मंत्री लल्लू मक्कड़ भी बैठे थे। लेकिन वे उपवास के बीच से उठकर गायब हो गए। तभी देखा कि वह पास ही स्थित एक रेस्टोरेंट में भोजन कर रहे हैं। अमर उजाला छायाकार के कैमरे ने जैसे ही उनका फोटो लिया तो वह झेंप गए और बोले कि उन्हें शुगर है। दवा लेकर उपवास पर बैठ गए थे और कमजोरी आने पर भोजन करना पड़ा।