फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडाली की उदासीनता के कारण गांव मे हर तरफ गंदगी व्याप्त है स्वच्छ भारत मिशन का असर गांव मे कही भी दिखाई नही दे रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुंडाली। ग्राम प्रधान मुंडाली की उदासीनता के चलते गांव में हर तरफ गंदगी व्याप्त है। स्वच्छ भारत मिशन का असर गांव में कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। मुंडाली थाना मार्ग पर इतनी कीचड़ है कि पैदल निकलना दूभर है।
विज्ञापन

मुंडाली हिंदू-मुस्लिम की मिश्रित आबादी वाला गांव है। इसके चारों ओर कीचड़ एवं गंदगी का पड़ाव है। मुंडाली थाने में करीब दो दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। थाने के समीप मुख्य मार्ग पर कीचड़ रहती है। कूड़ा पड़ा होने से ग्रामीणों को बदबू आती रहती है। निकासी के लिए नालियां नहीं होने से पानी खड़ंजे पर भरा रहता है। ट्रैक्टर-ट्रॉली, बुग्गी, कार आदि वाहनों को निकलने से कीचड़ भरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान से सफाई व्यवस्था की मांग की परंतु समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीण नरेंद्र, रोबिन आदि ने बताया कि इस गंदगी से गांव में संक्रामक बीमारी भी फैल सकती है। ग्राम पंचायत रास्ते पर सफाई कराने में रुचि नहीं लेती है। ग्रामीणों का कहना है कि मुंडाली थाने पर पहुंचने के लिए यह मुख्य रास्ता है। थाने पर फरियाद लेकर आने वाले पैदल भी नहीं निकल पा रहे हैं। ग्राम प्रधान मुंडाली रिफाकत का कहना है कि यहां रास्ते में कीचड़ व्याप्त है यह क्षेत्र जिला पंचायत के अंतर्गत आता है उन्हें ठीक कराया जाए। उन्होंने थाने के सामने अभी ही खड़ंजा लगाकर ठीक कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें