मंगलवार को लावड़ रोड पर बाइक टकराने से हुई थी युवक मौत
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। लावड़ मार्ग पर मंगलवार शाम दो बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं, तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में म़ृतक युवक की बुधवार को शनाख्त नंगलाताशी निवासी दिपांशु के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने दौराला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव बड़कली निवासी रजनीश व राहुल मंगलवार को बाइक लेकर दौराला से लावड़ की ओर जा रहे थे। बताया कि वह लावड़ रोड पर जैनपुर गांव के समक्ष पहुंचे तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार चारों युवक घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची दौराला पुलिस ने चारों घायल युवकों को दौराला सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी बेहोश था। पुलिस ने तलाशी ली तो घायल युवक की जेब से मिले। उसकी पहचान महावीर नगर अंबाला निवासी सुनील कुमार के रूप में की है। वहीं, मृतक युवक की देर रात तक शनाख्त नही हो सकी थी। बुधवार को शनाख्त कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी निवासी दीपांशु पुत्र विनोद के रूप में हुई है। उसके पिता ने दौराला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव नैडू निवासी ग्रामीण बुधवार देर शाम बाइक पर सवार होकर फलावदा जा रहा था। वह कस्बे समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजनों ने उसे सीएचसी मवाना ले जाने लगे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
ग्राम नैडू निवासी सुनील (35) पुत्र महेंद्र गांव में मजदूरी करता था। वह गांव शाम करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर फलावदा जा रहा था। वह कस्बे के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी जानकारी यूपी 100 पुलिस एवं परिजनों को दी। इस पर पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल सुनील को लेकर सीएचसी मवाना जाने लगे। इसी दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद उसके भाई अनिल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि सुनील ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। उन्होंने कहा कि आरोपी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।