फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआईईटी में नीराजन कवि क्लब का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
एमआईईटी में नीराजन कवि क्लब का किया उद्घाटन
विज्ञापन

मेरठ। एमआईईटी में बुधवार से कवि क्लब नीराजन की शुरुआत हुई। नीराजन द्वारा कॉलेज में अब तक दो ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। नीराजन कवि क्लब की परामर्शदाता डॉ. शुभा द्विवेदी ने बताया की क्लब का उद्देश्य युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को खोजना एवं मंच प्रदान करना है। इसका उद्देश्य कविकर्म से जुड़े लोगों को जोड़ना है। बताया की नीराजन भावों का दीपक है। भाव ही कविता की मूलरूप जननी है। ओपन माइक कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों को एमआईईटी के वार्षिक आयोजन कोलाहल के मंच पर बोलने का अवसर प्रदान भी किया जाएगा। ओपन माइक कार्यक्रम के विजेता देवांग भारद्वाज रहे। दूसरे स्थान पर वॉइस ऑफ क्विज के जतिन अरोरा, आईआईएमटी की हिमानी रहीं। तृतीया स्थान पर विपाशा शुक्ल व मोहम्मद शम्स रहे। विशेष सांत्वना पुरस्कार रोहित कुमार और विशाल भारद्वाज को दिया गया। कार्यक्रम में विश्वास गौतम का खास योगदान रहा। चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, महानिदेशक जेएम गर्गा, निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डीन डीके शर्मा ने बधाई दी। डॉ. अजय सिंह, मेघा सिरोही, अजय चौधरी, श्रेष्ठ साहू, निशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें