फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा मंडी में आग लगी, तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड से सटी भूसा मंडी में शनिवार शाम अलाव जलाते समय हुए हादसे में तीन युवक झुलस गए। लोगों ने झुलसे युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना क्षेत्र के भूसा मंडी में सुलेमान का गोदाम है। सुलेमान का फैक्टरियों से पुराने ड्रम खरीदने का काम है। गोदाम पर काम करने वाले अनस, यासीन और जुबैर निवासी भूसा मंडी अलाव जला रहे थे। आग पूरी तरह नहीं जलने पर अनस ने एक ड्रम उठा लिया। इस दौरान ड्रम में कोई ज्वलनशील पदार्थ था। जैसे ही जलती आग पर अनस ने वह पदार्थ डालने के लिए ड्रम उड़ेला तो उसमें आग धधक उठी। तेज धमाके के साथ ड्रम फट गया और तीनों युवक बुरी तरह झुलस गए।
चीख पुकार मचने पर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने किसी तरह गोदाम में लगी आग को बुझाया और तीनों युवकों को बागपत रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच युवकों के परिजन भी रोते-बिलखते वहां पहुंच गए। बताया गया अनस करीब 75 प्रतिशत तक झुलस गया, जिसकी हालत गंभीर है। जबकि यासीन और जुबैर की हालत में सुधार बताया गया। उधर, इस हादसे से इंस्पेक्टर सदर बाजार सुभाष अत्री ने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें