फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड बैठक में जमकर हुआ हंगामा-एसडीएम ने फोर्स बुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने हंगामा बढ़ता देख पुलिस फोर्स बुलाकर बैठक शुरू कराई
विज्ञापन

महिला सभासदों ने कार्यकारी ईओ एसडीएम पर लगाया अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। नगर पालिका में शनिवार को आयोजित बोर्ड बैठक में कुछ सभासदों ने नजूल की भूमि पर अवैध कब्जे संबंधी शिकायत की। वहीं, कुछ सभासदों ने पालिका के एक लिपिक पर तीस हजार रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगाया। जिसको लेकर पालिका कर्मी एवं सभासद एसडीएम के सामने ही भिड़ गए। इस दौरान कुर्सियां भी चलीं। एसडीएम ने हंगामा बढ़ता देख फोन करके पुलिस बुलवा ली। वहीं, कुछ महिला सभासदों ने कार्यकारी ईओ एसडीएम पर उनकी बात नहीं सुनने और अपशब्द कहने का भी आरोप लगाया। वहीं, एसडीएम बोर्ड बैठक बीच में ही छोड़कर चल दिए। पुलिस के पहुंच जाने पर वह दोबारा से बैठक में शामिल हुए।
नगर पालिका के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में बोर्ड बैठक हुई। इसकी शुरूआत में विकास के प्रस्तावों के साथ 26 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। साथ ही अवस्थापना निधि के 9 लाख रुपये खर्च करने पर विमर्श हुआ। इसके साथ सभासद दिलशाद, शाकिर समेत अन्य ने नजूल की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला उठाया। वहीं, पशु चिकित्सालय के निकट स्थित भूमि को पालिका की बताते हुए सभासद शायरा, शबनूर, शालू पुरी, सीमा पंवार तारबंदी कराकर अटल बिहारी वाजपेयी पार्क बनवाने का प्रस्ताव रखा। यहां कुछ महिला सभासदों ने स्थायी ईओ की तैनाती की मांग उठाई। इस दौरान महिला सभासदों ने एसडीएम अमित कुमार पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। इसी दौरान कुछ सभासदों ने एक पालिका लिपिक पर तीस हजार रुपये अवैध वसूली का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इस पर पालिका कर्मी और सभासद भिड़ गए। इस दौरान एक-दूसरे पर कुर्सी फेंकीं। यहां हंगामा बढ़ता देख एसडीएम ने पुलिस बुला ली। इसके बाद भी सभासद शांत नहीं हुए। उन्होंने एसडीएम पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देख एसडीएम बैठक बीच में ही छोड़कर चलने लगे तो कुछ सभासदों ने उन्हें रोका। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बोर्ड बैठक हुई। हालांकि विकास के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी। बोर्ड बैठक में पालिका चेयरपर्सन शबीला अंसारी के साथ ही एसडीएम अमित कुमार, पालिका लिपिक विपिन शर्मा, मनोज कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं सभासदों में शाकिर, सुभाष, रमेश उर्फ पल्टू, पारुल त्यागी, सीमा पंवार, शबनूर जहां, परवीन, आसमीन, दिलशाद, शाहरुख उर्फ बंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला सभासदों के साथ वार्ता में एसडीएम का व्यवहार अच्छा नहीं रहा। -शबीला अंसारी, चेयरपर्सन सरधना
पालिका बोर्ड बैठक में नगर के विकास के प्रस्ताव से ज्यादा कुछ सभासद वेजह के मुद्दो पर चर्चा कर रहे थे। कुछ सभासदोंद्वारा पालिका कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर बैठक में हंगामा खड़ा कर दिया। इसलिए फोर्स बुलवानी पड़ी। उन पर दबाव बनाने का आरोप बेबुनियाद है।-अमित कुमार भारतीय, एसडीएम सरधना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें