फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पहुंची सपा की साइकिल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
400 किलोमीटर का सफर तय कर मेरठ पहुंची साइकिल यात्रा
विज्ञापन

मेरठ। सपा की सहारनपुर से शुरू हुई साइकिल रैली करीब 400 किलोमीटर का सफर तय कर बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंची। यहां उनका करीब दो दर्जन स्थानों पर स्वागत किया गया। रात में विश्राम केबाद सुबह फिर साइकिल रैली रवाना होगी। इसमें करीब 300 लोग रहे। इसका नेतृत्व सपा नेता अतुल प्रधान कर रहे हैं। 23 सितंबर को दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव इसका समापन करेंगे।
यह साइकिल यात्रा 13 सितंबर से चल रही है। 23 सितंबर को यह दिल्ली जंतर मंतर पहुंचेगी। साइकिल यात्रा का नाम दिया गया है सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ, देश बचाओ। बृहस्पतिवार को इस यात्रा का आगमन हापुड़ की ओर से मेरठ में हुआ। यात्रा का कैली, लालपुर, खरखौदा, धनौरा, फफूंडा, हाजीपुर, जाहिदपुर, बिजली बंबा, काजीपुर, पीवीएस आदि जगहों पर स्वागत किया गया। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, विपिन मनोठिया, आदिल सिद्दीकी, गुड्डू चौधरी, डॉ. कय्यूम, मो चांद, गुड्डू चौधरी, चांद सैफी, आकाश, सुमित, विवेक, ताहिर, बाबर कस्सार, सरताज चौधरी, राहुल वर्मा, मेहराज मलिक, हेविन खान आदि रहे। शुक्रवार को सपाई कई जगह प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे।
विज्ञापन


500 छात्र और कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली
साइकिल यात्रा का मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज हापुड़ रोड पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह केसाथ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत केदौरान जिला महासचिव वजिय सिंह पाल, निरंजन सिंह, संजीव गुप्ता, आदिल चौहान आदि रहे। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने दावा किया कि 23 सितंबर को दिल्ली केजंतर-मंतर पर मेरठ जिले से करीब 500 नौजवान छात्र व पार्टी कार्यकर्ता जाएंगे।

अतुल प्रधान बोले, भाजपा को उखाड़ फेकेंगे
सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेकेंगे। सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र और देश बचाने केलिए यह साइकिल यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन


बूथ प्रभारियों और बूथ कमेटी का होगा सम्मेलन
सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने निर्देश भेजे हैं कि विधासभा क्षेत्र स्तर पर समाजवादी पार्टी के बूथ प्रभारियों व बूथ कमेटी का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाए। यह तीन अक्तूबर से नौ अक्तूबर के बीच आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तारीख तय कर 25 सितंबर तक सूचना देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें