फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लवपुरम में कूडा-करकट से फैलने लगी बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पल्लवपुरम में कूडा-करकट से फैलने लगी बीमारी
- प्रबंधन ने समस्या दूर कराने को लेकर नगर आयुक्त को लिखा पत्र
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो स्थित मूक बाधिर स्कूल के बाहर कूड़ा-करकट डालने के कारण पढ़ने वाले मूक बाधिर बच्चे बीमारी का शिकार हो रहे है। समस्या को लेकर कई बार स्कूल प्रबंधन ने नगर आयुक्त को लिखित में शिकायत की है। लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे स्कूल प्रबंधन एवं बच्चों के परिजनों में रोष व्याप्त है।
पी-पाकेट में स्थित मूक बाधिर स्कूल के बाहर निगम द्वारा काफी समय से कूड़ा डाला जा रहा है। जिसके चलते अब इस गंदगी से बीमारी पसरने लगी है। बीमारी की चपेट में बच्चे आने लगे है। शुक्रवार को हुई बारिश से भी वहां पर जलभराव हो गया। एक और गंदगी और जलभराव बच्चों के लिए समस्या बनी हुई है। प्रबंधन ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से परेशान ग्रामीण
मोदीपुरम। दुल्हैडा गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव होने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश के पानी से ही गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव हो गया। यहां से बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे है। लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों में रोष उत्पन्न है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी शिकायत भेजकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें