फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौंचदी ने दी राहत, संगम रही लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पिछले 21 महीने से लेट चल रही नौचंदी एक्सप्रेस पिछले दो दिन से जहां समय में सुधार कर यात्रियों को राहत दे रही हैं, वहीं संगम की चाल बिगड़ी हुई है। ये ट्रेन मंगलवार को भी साढ़े सात घंटे की देरी से पहुंची। राज्यरानी एक्सप्रेस यहां से राइट टाइम जा रही है, लेकिन वापसी में चाल नहीं सुधर पा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को नौचंदी एक्सप्रेस समय में सुधार करते हुए केवल एक घंटा देरी से सुबह करीब साढ़े नौ बजे पहुंची। संगम एक्सप्रेस की लेटलतीफी जारी रही। यह ट्रेन साढ़े सात घंटे की देरी से दोपहर करीब सवा दो बजे पहुंची। राज्यरानी एक्सप्रेस सोमवार रात साढ़े दस बजे की बजाय तीन घंटे की देरी से रात करीब डेढ़ बजे पहुंची। यहां से ट्रेन को राइट टाइम सुबह पौने पांच बजे लखनऊ रवाना कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि नौचंदी और संगम का एक-एक रैक ज्यादा देरी से चल रहा है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें