फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस
विज्ञापन

मेरठ। हिंदू जागरण मंच महानगर द्वारा मंगलवार को शिवाजी राज्याभिषेक दिवस को हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया गया। मंच के शास्त्रीनगर स्थित महानगर कार्यालय पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि शिवाजी राज्याभिषेक के समय जो देश की स्थिति थी, वही स्थिति लगभग आज है।
विज्ञापन

गोष्ठी में आरएसएस के विभाग संपर्क प्रमुख अरुण जिंदल ने शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के समय में जैसे चारों ओर संकट था। समाज अत्याचारों से ग्रस्त था, पीड़ित था, वैसे ही आज भी तरह तरह से संकट है। केवल विदेश के और उनकी सामरिक शक्तियों के संकट नहीं है। हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने भी विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज हिंदू समाज को एकजुट होने की जरूरत है। वर्ष 2019 भारत देश के लिए निर्णायक सिद्ध होगा। भारत की आत्मा हिंदू है और हिंदू को कमजोर होने का मतलब देश का कमजोर होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें