फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनकरों के कनेक्शन कटे तो भड़के विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुनकरों के कनेक्शन काटे तो भड़के विधायक
विज्ञापन

मेरठ। पावरलूम बुनकरों के कनेक्शन काटे जाने से नाराज सपा विधायक रफीक अंसारी ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा से मुलाकात कर कड़ी नाराजगी जताई। दर्जनों बुनकरों के साथ पहुंचे रफीक अंसारी ने राणा को बताया कि पावर अफसर बिना किसी जानकारी के बुनकरों के यहां छापा मारकर कनेक्शन काट रहे हैं। बिजली चोरी दिखाकर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है और लाखों रुपये का असेसमेंट आदि बनाकर बुनकरों को दिया जा रहा है। अगर मंगलवार तक बुनकरों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो शहर के सभी बुनकर अपने कारखानों की चाबी एमडी को सौंप देंगे और बेमियादी हड़ताल पर बैठेंगे। अंसारी ने बताया कि सरकार बुनकरों को वर्ष 2006 से फ्लैट रेट पर बिजली आपूर्ति करती आ रही है। अगर योगी सरकार ने इस संबंध में कोई शासनादेश जारी किया है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं है तो उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। बुनकरों ने बताया कि बिजली अधिकारियों की टीम पिछले एक महीने से सैकड़ों बुनकरों के बिना सूचना के ही कनेक्शन काट चुकी है। कनेक्शन कटने से उनके सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। पहले जीएसटी की मार से मशीनें बिक चुकी है और अब बिजली को लेकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता संजीव राणा ने विधायक को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही वहां से बुनकर वापस लौटे। हाजी साबिर, हाजी रईसुद्दीन, मोहसिन अख्तर, हामिद, हसीमुद्दीन, हसीन आदि मौजूद रहे।


खास बातें:
- सपा विधायक रफीक अंसारी ने अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर जताया रोष
- कहा कि बुनकरों की बिना जानकारी काटे जा रहे कनेक्शन, लाखों रुपये का थमाया जा रहा बिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें