बाले मियां का उर्स प्रारंभ, महापौर ने की चादरपोशी
मेरठ। नौचंदी स्थित बाले मियां दरगाह का 1014 वां उर्स नौचंदी जुमेरात (बृहस्पतिवार) से प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर शाम नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ महापौर सुनीता वर्मा ने बाले मियां की दरगाह पर पहुंचकर चादर एवं गुलपोशी की। इस अवसर पर दरगाह शरीफ के सज्जादा नशीन एवं मुतवल्ली मुफ्ती मोहम्मद अशरफ ने दरगाह की तरफ से महापौर व कर्मचारियों की दस्तारबंदी कर स्वागत किया। उर्स के प्रारंभ में दरगाह परिसर में फातिहा एवं दुआ के बाद सलमान-परवेज एंड पार्टी के बीच रात्रि में कव्वाली मुकाबला हुआ। जिसमें सूफी हजरात सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।