15 को विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे राज्यपाल और डिप्टी सीएम
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण 15 अप्रैल को राज्यपाल और डिप्टी सीएम करेंगे। इसको लेकर कुलपति ने बुधवार को लखनऊ में राज्यपाल से मुलाकात की।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस में 12 फीट ऊंची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा बनवाई गई थी। इसको स्थापित किया जा चुका है। 15 अप्रैल को प्रतिमा का अनावरण राज्यपाल रामनाईक व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा द्वारा किया जाएगा। बुधवार को कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने लखनऊ में राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल ने समारोह में शामिल होने के लिए सहमति दे दी है। कार्यक्रम को लेकर यूनिवर्सिटी ने तैयारी शुरू कर दी है।